कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति की वार्षिक साधारण सभा (AGM) जयपुर में हुई आयोजित

कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति की वार्षिक साधारण सभा (AGM) जयपुर में हुई आयोजित


 --------------------------------------

सभी मुद्दों पर विस्तार से गम्भीरता के साथ चर्चा कर काम को बढ़ावा देने के लिए सात सब कमेटियों का किया गठन

*************************



जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति जो कि अप्रैल 2022 में गठित की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य कायमखानी क़ौम की पहचान, इतिहास, विरासत और वंशावली का संरक्षण करना तथा गंगा जमुनी तहज़ीब को बढ़ावा देना है। इस समिति की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) 19 मई 2024 (इतवार) को (कार किंग, उद्योग नगर, झोटवाड़ा) जयपुर में आयोजित की गई। जिसमें समिति के फाउंडर, संरक्षक, आजीवन और साधारण सदस्य शरीक हुए।



यह मीटिंग सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कप्तान फजरू खां ने की। मंच पर विशेष सम्मान के तहत समिति के आजीवन सदस्य कर्नल रशीद खां गारिंडा को भी बैठाया गया। मंच संचालन समिति के सेक्रेटरी और फाउंडर मेम्बर फारूक अली खान ने किया। धन्यवाद समिति के फाउंडर मेम्बर सूबेदार भंवर खां जाबासर ने ज्ञापित किया।


तिलावत ए कुरआन अमीर हसन खां ने कर मीटिंग का आगाज किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में समिति अध्यक्ष कप्तान फजरू खां ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए विस्तार से अपनी बात रखी और भविष्य में इसी एकजुटता से मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। सेक्रेटरी फारूक अली खान ने समिति की रिपोर्ट पेश कर समिति गठन करने का मकसद, अभी तक किए गए कार्यों और भविष्य की कार्य योजना के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष सूबेदार एजाज खां ने अभी तक हुई आय व्यय का विवरण पेश किया। 

कर्नल रशीद खां गारिंडा ने अपने सम्बोधन में क़ौम की पहचान बचाने, धरोहरों को बचाने और आर्मी में ज्यादा से ज्यादा भर्ती होने और ख़ासकर ऑफिसर रैंक में भर्ती होने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। समिति के फाउंडर मेम्बर कप्तान लियाकत खां ने इतिहास, वंशावली और कोर्ट केस के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

समिति के फाउंडर मेम्बर हाजी यासीन खां जालूपुरा, समिति के उपाध्यक्ष मुजफ्फर खां कायमसर, फाउंडर मेम्बर इलियास खां रतनगढ़, फाउंडर मेम्बर खुर्शीद खां रतनगढ़, फाउंडर मेम्बर दफेदार एजाज हुसैन खां चैनपुरा, डीवाईएसपी शहजादा सलीम खां, प्रोफेसर निशात खान, अजीमुद्दीन खां रिटायर्ड लेखाधिकारी, इंजीनियर मुईनुद्दीन खां, जब्बार खां, तनवीर खां लाडनूं, शकील खां भीमसर, अब्दुल रज्जाक खां मलवाण, सिकन्दर खां रोल साहबसर, ताहिर खान चैनपुरा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर विभिन्न सुझाव दिए।

विभिन्न सुझावों को मद्देनजर रखते हुए आगे की मजबूत कार्य योजना तैयार की गई। जिसके लिए समिति के कार्य को विस्तार देने के लिए विस्तार से गम्भीरता के साथ हर मुद्दे पर चर्चा कर सात सब कमेटियां गठित की गई। जो निम्नलिखित हैं:-


1 पाठ्यक्रम और इतिहास सम्बंधी कमेटी (अध्यक्षता जनाब मुजफ्फर खां कायमसर)


2 वंशावली और कोर्ट केस सम्बंधी कमेटी (अध्यक्षता जनाब कप्तान लियाकत खां धनूरी)


3 राजस्थान की धरोहर सम्बंधी कमेटी (अध्यक्षता जनाब हाजी यासीन खां जालूपुरा)


4 हांसी प्रोजेक्ट एवं कार्यक्रम सम्बंधी कमेटी (अध्यक्षता जनाब खुर्शीद खां रतनगढ़)


5 सदस्यता सम्बंधी कमेटी (अध्यक्षता जनाब अजीमुद्दीन खां जबवाण रिटायर्ड लेखाधिकारी जयपुर)


6 वेब, एप और ऑनलाइन सिस्टम सम्बंधी कमेटी (अध्यक्षता जनाब शहजादा सलीम खां डीवाईएसपी अजमेर)


 7 सेना कार्यों से सम्बंधी कमेटी (अध्यक्षता जनाब कर्नल रशीद खां गारिंडा)


तय किया गया कि प्रत्येक सब कमेटी में कम से कम सात सदस्य होंगे और अधिक आवश्यकतानुसार कितने भी बनाए जा सकते हैं। प्रत्येक सब कमेटी में कायमखानी विरासत एवं वंशावली संरक्षण समिति के अध्यक्ष, सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष भी सदस्य होंगे। कार्यक्रम में सभी फाउंडर, संरक्षक और आजीवन सदस्यों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। आखिर में सभी ने मुल्क और क़ौम की भलाई व तरक्की और पूरी दुनिया में अमनो अमान के लिए खुदा से दुआ की।


मीटिंग में प्रमुख तौर पर हाजी सलीम खां जबवाण, हाजी इमामुद्दीन खां पहाड़ियान, हाजी इस्हाक़ खां मलवाण, हाजी चांद खां चायनाण, पप्पू खां (अय्यूब खां जसवंतगढ़), रफीक खां कुचामन, लियाकत खां इस्माईलखानी, भंवर अली खां इस्माईलखानी जाबासर, इरफान खां भीमसर, अय्यूब खां जाबासर, जहीर खां चूरू, अजीज खां शाहपुरा, सिकन्दर खां झोटवाड़ा, थानेदार रहमत खां चूरू, हाजी शमीम खां मलवाण, सिद्दीक खां रिसालदार नूआं, हाजी बुंदू खां पहाड़ियान, मास्टर सज्जाद खां भीमसर, गफ्फार खां लादूसर, रजा हुसैन धनूरी, कैप्टन रावत खां कुड़ली, परवेज खां नूआं, हाजी शेर मोहम्मद खां भींचरी आदि शरीक हुए।

(22/05/2024)

------------------------------------------

➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।

अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका

A/c no. 613900 55000 00252

IKRA PATRIKA

IFSC:- PUNB 0613900

PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.

-------------------------------------------

➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)

--------------------------------------------

©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।

--------------------------------------------

-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

09602992087, 09414361522


©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.

All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी