संजीदा खानम को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान (डॉक्टरेट की उपाधि) से किया सम्मानित

संजीदा खानम को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान (डॉक्टरेट की उपाधि) से किया सम्मानित
************************
भोपाल (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। मध्यप्रदेश की राजधानी और देश की ह्रदय स्थली भोपाल के पांच सितारा होटल रेडिसन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा राष्ट्रीय हिन्दी संगोष्ठी एवं विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गत दिनों किया गया।


हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा की मान्यता हेतु सतत प्रयासरत पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ, वृन्दावन धाम मथुरा द्वारा 24 अप्रैल को भोपाल में आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्वत जनों को "विद्या वाचस्पति" सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।


समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार जैन रहे, अध्यक्षता विद्यापीठ के कुलपति डॉक्टर इन्दु भूषण मिश्रा देवेन्दु ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के सेवानिवृत्त अपर निदेशक पंडित धीरेन्द्र चतुर्वेदी एवं मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री उदय योजना के तकनीकि शिक्षा विभाग के प्रदेश प्रभारी विष्णुकांत कनकने उपस्थित रहे। दुर्ग से आए हुए राष्ट्रीय पर्यावरणविद एवं विद्यापीठ के ब्रांड एम्बेसडर डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रहि ने कार्यक्रम में विशिष्ट सानिध्य प्रदान किया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक संस्कृति के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के जोधपुर की निवासी मोहतरमा संजीदा खानम को हिन्दी लेखन, नारी सशक्तिकरण एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए अतुलनीय योगदान हेतु विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान मानद (डॉक्टरेट) उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, लेखकों, शिक्षकों, साहित्यकारों एवं अन्य विद्वत जनों ने हिन्दी भाषा को लेकर अपने विचार प्रकट किए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ का यह विशिष्ट सम्मान हिन्दी लेखन, शिक्षा के उन्नयन, पर्यावरण जागरूकता, चिकित्सा सेवा, जल संरक्षण, विधि सहायता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित जनों की विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। विद्यापीठ  द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन आचार्य पंडित जानकी बल्लभ शास्त्री ने किया तथा संजय शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
(09/05/2024)
-----------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी