पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब ने दरगाह दीवाना शाह बाबा में पेश की चादर
पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब ने दरगाह दीवाना शाह बाबा में पेश की चादर
***********************
जयपुर/कपासन (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सुजानगढ़ के मूल निवासी और जयपुर में आबाद जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब ने परिवार सहित 10 मई को चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित कपासन कस्बे की मशहूरो मारूफ दरगाह दीवाना शाह बाबा में चादर पेश कर खुदा से देश दुनिया की भलाई के लिए दुआ की।
जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे हैं। यहां से मुख्य न्यायाधीश बनकर मेघालय, ओडिशा, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे हैं। उन्होंने मेवाड़ इलाके के मशहूर सूफी संत दीवाना शाह बाबा के दरबार में हाजरी लगाई। यहां की दरगाह वक्फ कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन खां अशरफी के अनुसार 10 मई जुमे के दिन जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब का बुलन्द दरवाजे पर एसीजेएम सुश्री निष्ठा पांडे की अगुवाई में कपासन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम वैष्णव, एडवोकेट सय्यद अशफाक अली, सय्यद यासूब अली, संजय खान, नगर पालिका उपाध्यक्ष सय्यद एजाज अली और न्यायिक कर्मचारियों ने इस्तकबाल किया।
उन्होंने बताया कि जज साहब का माला पहनाकर व साफा बांधकर हर्षोल्लास से स्वागत किया गया। दरगाह शरीफ स्थित दीवाना शाह बाबा की मज़ार पर चादर और गुलाब के फूल पेश कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए खुदा से दुआ की गई। दरगाह कमेटी सदस्य सय्यद अख्तर अली बुखारी ने बाबा की मजार पर फातिहा पढ़ी। हाजी अब्दुर्रहमान मंसूरी, अशफाक तुर्किया, हाजी शरीफ मेवाती ने श्रीफल भेंट कर जज साहब की दस्तारबंदी की।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर जस्टिस रफीक साहब की पत्नी के साथ एसीजेएम सुश्री निष्ठा पांडे को शोल ओढाकर श्रीफल भेंट किया गया। दरगाह मिटिंग हाॅल मे अब्दुल वहीद अंसारी ने बाबा हुजूर की जीवनी एवं दरगाह सम्बन्धी पूरी जानकारी जज साहब को दी। इस मौके पर आरएनटी काॅलेज के निदेशक वसीम खान, राजस्थान कायमखानी महासभा के चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष अल्लानूर खां रिटायर्ड लेखाधिकारी, मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़, रिटायर्ड सेल्स टैक्स अधिकारी मोहम्मद असलम जयपुर और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान कपासन सीआई रतन सिंह भी मय पुलिस जाब्ता के मोजूद रहे।
इससे पूर्व जयपुर-भीलवाड़ा हाईवे पर गुलाबपुरा के नजदीक होटल तिरंगा में जज साहब का इस्तकबाल किया गया। राजस्थान कायमखानी महासभा के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष सांवत खां बेस्कलाई, एडवोकेट जावेद अख्तर खान युवाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा जिला चित्तौड़गढ़, सिराजुद्दीन खान मास्टर, इमरान कायमखानी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भीलवाड़ा, शेर अली खान कायमपुरा, फारूक खान मोनू और होटल तिरंगा के निदेशक हबीब खान टीपू आदि ने जज साहब का स्वागत किया।
वापसी में चित्तौड़गढ़ में कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के सेक्रेटरी मोहम्मद खां के घर पर जस्टिस मोहम्मद रफीक साहब का इस्तकबाल किया गया। इस दौरान उन्हें विजय स्तंभ का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर जन्नत जावेद खान, डॉक्टर मुश्ताक खान संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ सेवाएं जयपुर, अल्लानूर खान जिलाध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा चित्तौड़गढ़, मोहम्मद मुर्तजा खान अध्यक्ष जिला वक़्फ़ कमेटी चित्तौड़गढ़, रमज़ान खान उपाध्यक्ष जिला वक़्फ़ कमेटी चित्तौड़गढ़, सय्यद शराफत अली एल ए, फैज मोहम्मद खान सचिव अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़, वीरेंद्र सिंह राणावत, अनार बानो, हनीफ खान खलील, हयात खान, इमाद खान, सारा खान, बालूराम मामाजी, इमरान कायमखानी जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भीलवाड़ा आदि शरीक रहे।
(13/05/2024)
-------------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
A/c no. 613900 55000 00252
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.







Comments
Post a Comment