सीएम भजनलाल शर्मा के शासन की छवि धूमिल करने में लगे कुछ अधिकारी !
सीएम भजनलाल शर्मा के शासन की छवि धूमिल करने में लगे कुछ अधिकारी !
******************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। पहली बार विधायक बनकर पहली बार मुख्यमंत्री बने और दिन रात जनता की सेवा में लगे रहने वाले तथा पेपर लीक सरगनाओं, अपराधियों और भू माफियाओं की नाक में नकेल डालने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से कुछ अधिकारी खुश नहीं हैं। वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शासन की छवि को खामोशी से धूमिल करने में लगे हुए हैं। शासन के गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री ऐसे अधिकारियों के बारे में पूरी तरह से सावधान हो चुके हैं और आचार संहिता हटने के बाद ऐसे अधिकारियों को मनचाहे पदों से हटा दिया जाएगा और आवश्यकता हुई तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जा सकता है।
इन अधिकारियों को एक आम आदमी और गांव गरीब की पृष्ठभूमि वाले साधारण कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री बनना रास नहीं आ रहा है। यह वे अधिकारी हैं जो पिछले 25 साल के गहलोत-वसुंधरा शासन में मनचाहे पदों पर रहे, जमकर माल कमाया और आज भी इनकी वफादारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे से जुड़ी हुई है। इनमें कई तो पेपर लीक सरगनाओं, अपराधियों और भू माफियाओं के संरक्षक हैं, जिनकी छत्रछाया में 25 साल प्रदेश की जनता को लुटा गया। योग्य युवक युवतियों को सरकारी नौकरी से वंचित किया गया, अपराधियों को बचाया गया, पीड़ितों को दबाया गया, भू माफियाओं के जरिए जमीनों पर कब्जे करवा कर माल बटोरा गया।
ऐसे अधिकारी वैसे तो एकाध हर महकमे और दफ्तर में मिल जाएंगे। लेकिन विशेष रूप से इन्होंने राजस्व, पुलिस, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, शिक्षा, पंचायती राज, नगरीय विकास आदि महकमों में बरसों कुंडली मार रखी है या ट्रांसफर होने के बाद भी अपनी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। इन्होंने बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, शिक्षा और नगरीय विकास जैसे विभागों में तो अपने पंजे मजबूती से गाड़ रखे हैं। ऐसे अधिकारी बिजली पानी सप्लाई और कटौती में अव्यवस्था करके, नगरीय विकास से संबंधित कामों में लेट लतीफी और लूट खसोट करके जनता में ग़लत संदेश देकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शासन की छवि धूमिल करने की घिनौनी कोशिश कर रहे हैं।
(23/05/2024)
-------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।
©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments
Post a Comment