कायमखानी सरदारों का किया सम्मान

कायमखानी सरदारों का किया सम्मान

***********************
जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान के चीफ इंजीनियर मनवर अली खान के प्रमोशन पर, राजस्थान उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी के रिटायरमेंट पर तथा हज करके खैरियत से वतन वापसी पर हाजी असलम खां (रिटायर्ड एसिस्टेंट सेल टैक्स कमिश्नर), हाजी प्रोफेसर अनवार खां और हाजी सुल्तान खां हसनपुरा का 14 जुलाई 2024 को उनके दौलतखाने पर जाकर सम्मान किया गया।


यह सम्मान कायमखानी वेलफेयर ट्रस्ट जयपुर के महासचिव मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़, इमरान कायमखानी (जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भीलवाड़ा और पूर्व युवा अध्यक्ष राजस्थान कायमखानी महासभा जिला भीलवाड़ा) और थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका के सम्पादक फारूक अली खान की तरफ से किया गया।


उल्लेखनीय है कि गांव खुडाना जिला झुंझुनूं निवासी इंजीनियर मनवर अली खान राजस्थान के प्रथम कायमखानी हैं जिनका प्रमोशन चीफ इंजीनियर के पद पर हुआ है। जहां तक पूरे मुस्लिम समुदाय की बात है तो उनसे पहले एक मुस्लिम इंजिनियर इस पद को सुशोभित कर चुके हैं, चीफ इंजीनियर याकूब अली उदयपुर।


अमीन कायमखानी की जद्दोजहद किसी त‌आरुफ की मोहताज नहीं है। जिन्होंने अपनी सरकारी सेवा के दौरान बिना किसी खौफ और संसाधनों के मदरसा पैरा टीचर्स, उर्दू तालीम और विद्यार्थियों के हित के लिए लगातार संघर्ष किया है तथा अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकारों को नाकों चने चबवाए हैं, इस जद्दोजहद में वे सस्पेंड हुए हैं, गिरफ्तार हुए हैं और विभिन्न प्रकार के सरकारी अत्याचार का मुकाबला किया है।

इस सम्मान की विभिन्न झलकियां:-












(15/07/2024)
---------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-फारूक़ अली ख़ान सम्पादक
थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी