चीता, मेहरात, काठात महासभा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

चीता, मेहरात, काठात महासभा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

***************************
ब्यावर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। अजमेर और ब्यावर इलाके की मार्शल क़ौम चीता, मेहरात, काठात की सामाजिक संस्था राजस्थान चीता मेहरात काठात महासभा के तत्वावधान में महासभा की शिक्षा समिति ने गत दिनों एक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। यह सम्मान समारोह ब्यावर के सेदरिया बाईपास स्थित समाज के छात्रावास बगीची में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण काठात ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के अध्यक्ष रमेश काठात ने समारोह को सुशोभित किया।


कार्यक्रम कोर्डिनेटर प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात ने बताया कि चारों डांग के 240 से ज्यादा छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। दसवीं व बारहवीं कक्षा में जिनके 75 प्रतिशत से ज्यादा नंबर व स्नातक और स्नातकोत्तर में जिनके 60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर आए थे, उन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता टोंक से पधारे खुर्शीद अहमद खान मोटिवेशनल स्पीकर रहे, जिन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मगरे की इस शूरवीरों की धरती में अब प्रतिभाशाली छात्र पैदा होने लगे हैं, जो देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे, उन्होंने उपस्थित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ें ताकि आज का सम्मान समारोह सार्थक साबित हो सके।


इससे पूर्व समारोह का आगाज करते हुए मौलाना डॉक्टर कासिम रसूल काठात लालपुरा ने तिलावत कलाम पाक करने के बाद कहा कि दीन और दुनिया को साथ में लेकर जो चलेगा वह आगे बढ़ेगा, उन्होंने कहा कि हमारे नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने कहा है कि पढ़ने के लिए चीन भी जाना पड़े तो जाइए। रूखी सूखी खाकर जिन वाल्देन ने आप लोगों को पढ़ाया है आप उनके सपनों को साकार करें।


समारोह के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर जलालुद्दीन काठात ने इस आयोजन की महत्ता को बताते  हुए कहा कि यह समाज क्या था ? क्या है ? आगे नई ऊंचाइयों को हासिल करके क्या होने वाला है ये सब आप नव पीढ़ी के सपनो पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि केवल सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस करने की बजाय आज यहां से अहद करके जाएं कि हम जड़ों से जुड़कर के मेहनत करेंगे और आगे बढ़ेंगे, उन्होंने चेताया कि छात्र धर्म का पालन करते हुए आलस्ये छोड़कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप प्रतिस्पर्धा के इस युग में टिक पाएंगे नहीं तो यह आयोजन केवल स्वागत समारोह बनकर ही रह जाएगा।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर शहाबुद्दीन चीता ने कहा कि धैर्य से आगे बढ़ेंगे तभी आप लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर कर्नल मोहम्मद सलीम काठात ने कहा कि नई पीढ़ी दिन रात मेहनत करके केवल सरकारी नौकरी के पीछे न पड़कर रोजगार परक तथा तकनीकी शिक्षा की तरफ ध्यान दे ताकि प्राइवेट कंपनियों में बड़े पैकेज प्राप्त हो सकें। समारोह में प्रशस्ति पत्र, मेडल, किताबें और नकद राशि इनाम स्वरूप छात्र छात्राओं को भेंट कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में इलाके के मोअज्जिज लोग शरीक हुए। मौलाना नोमान अली चीता ने एक खूबसूरत नज़्म पेश की।

समारोह में मंच पर उपस्थित अतिथियों का शिक्षा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण काठात, सचिव इस्लामुद्दीन काठात, नीरा काठात, कूका काठात, सोहन काठात,  इब्राहीम काठात, जलालुद्दीन, आरिफ काठात, सुरेश काठात, इकबाल अहमद चीता, आमीन चीता, साबिर काठात, सिकंदर काठात आदि शिक्षकों ने बेज लगाकर व मोमेंटो देकर इस्तकबाल किया।

समारोह में शेख सय्यद मुगल पठान महासभा के अध्यक्ष बसीर मोहम्मद, डॉक्टर जावेद हुसैन, महासभा के सचिव इब्राहीम खान, कोषाध्यक्ष सरदारा काठात, जोधा जी की डांग के अध्यक्ष अमजद काठात, पीर हरराज जी चीता कि डांग के अध्यक्ष उस्मान चीता, करणा जी की डांग के अध्यक्ष दीन मोहम्मद, गाज़ी जी की डांग के अध्यक्ष सायर काठात, ताजू काठात, अजमल काठात, संरक्षक सिकंदर चीता, इस्माईल काठात, पीरू काठात, हुसैन काठात सरपंच, सरवन सरपंच, अशरफ काठात, मुकेश काठात, अजहर काठात, चेतन काठात, नजीर काठात, कैलाश काठात, रतन काठात, शहाबुद्दीन काठात, कमांडो लादू काठात, भंवर बहादुर चीता, मास्टर नियर मोहम्मद, मास्टर रसूल काठात, मास्टर लादू काठात, मस्तान काठात, एहसान काठात, बबलू काठात, बिरधा खान, गोविंदा कैप्टेन, कप्तान खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मंच संचालन इस्लामुद्दीन काठात शिक्षा समिति के सचिव ने किया। महासभा के अध्यक्ष रमेश काठात और शिक्षा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण काठात द्वारा सभी आगंतुकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इन प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के सम्मान में महासभा द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों के साथ समाज के गणमान्य लोगों ने खाने का लुत्फ़ उठाया। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समारोह का समापन किया गया।
(25/06/2024)
------------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-एम फारूक़ ख़ान सम्पादक इकरा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

     

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी