अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ के चुनाव में इक़बाल गुलशन अध्यक्ष निर्वाचित

अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ के चुनाव में इक़बाल गुलशन अध्यक्ष निर्वाचित

------------------------------------
राजस्थान कायमखानी महासभा ने भी दिया था समर्थन, निवर्तमान अध्यक्ष और हारे हुए प्रत्याशी ने भी माल्यार्पण कर दी बधाई
------------------------------------
राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खां ने दी फोन पर मुबारकबाद
------------------------------------
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी और चुनाव कमेटी को दिया धन्यवाद
***********************
चित्तौड़गढ़ (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप की धरा मेवाड़ तथा इस मेवाड़ धरा के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ जहां सूफी बुजुर्ग काजी चलफिर शाह साहब ने रूहानी खिदमत की। इस शहर की मशहूर समाजी तंजीम अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ के 13 मई 2025 को चुनाव हुए। इसी दिन शाम को हुई मतगणना के बाद इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहम्मद इक़बाल "गुलशन" को निर्वाचित घोषित किया गया।


अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद इक़बाल गुलशन को उपस्थित सभी समर्थकों और शहर के मोअज्जिज लोगों ने मुबारकबाद दी। इस कड़ी में खास बात यह रही कि चुनाव हारने वाले प्रत्याशी रशीद मोहम्मद ने जीतने वाले प्रत्याशी इक़बाल गुलशन को माला पहनाकर बधाई दी, दोनों एक ही माला में नजर आए। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष जमील खान ने भी माल्यार्पण कर नव निर्वाचित अध्यक्ष को मुबारकबाद पेश की।


शान्ति पूर्वक भाईचारे के माहौल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए मतदाताओं ने चुनाव अधिकारी और उनकी टीम को बधाई देते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सय्यद इनायत अली ने बताया कि अंजुमन के संविधान के मुताबिक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराए गए। इस प्रक्रिया में चुनाव कमेटी और मतदाताओं ने पूरा सहयोग दिया। सभी के सहयोग से शान्ति पूर्ण माहौल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हुए, मतगणना में मोहम्मद इक़बाल गुलशन अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।


उन्होंने जारी मतगणना पत्र में बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे, मोहम्मद फारूक नीलगर, मोहम्मद इक़बाल और रशीद मोहम्मद। इस चुनाव में कुल मतदाता 1877 थे, जिनमें से 1769 मतदाताओं ने मतदान किया, 13 मत निरस्त कर दिए गए और कुल 1756 मतों को वैध पाया गया। कुल वैध मतों में से मोहम्मद फारूक नीलगर को 07 मत मिले, मोहम्मद इक़बाल गुलशन को 920 मत और रशीद मोहम्मद को 829 मत मिले। मोहम्मद इक़बाल को 91 मतों से विजयी घोषित किया गया और उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।


इस चुनाव को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराने के लिए स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया था। इस चुनाव की एक खास बात यह भी रही कि चुनाव रोकने के लिए कोर्ट में भी मामला गया। मतदान के पहले दिन 12 मई को माननीय न्यायालय ने चुनाव पर स्टे भी दे दिया, जिसकी अगले दिन मतदान से पहले सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद माननीय न्यायालय चित्तौड़गढ़ ने स्टे ऑर्डर निरस्त कर दिया। इससे यह साबित हुआ कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष थी तथा संस्था के संविधान और नियम कायदों का पूरी तरह पालन किया जा रहा था।


इस चुनाव में प्रत्याशी मोहम्मद इक़बाल गुलशन का राजस्थान कायमखानी महासभा ने भी समर्थन किया। महासभा के चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष अल्लानूर खां रिटायर्ड लेखाधिकारी ने पत्र जारी कर समर्थन किया और सोशल मीडिया पर अपील की। चुनाव जीतने के बाद इक़बाल गुलशन को फोन पर राजस्थान कायमखानी महासभा के संयोजक कर्नल शौकत अली खां ने मुबारकबाद दी। साथ ही जिलाध्यक्ष अल्लानूर खां, महासभा के संरक्षक सदस्य मोहम्मद खां चित्तौड़गढ़, ठेकेदार रमजान खान कायमखानी, हबीब खान "टीपू", इरफान खान कायमखानी, इलियास खान कायमखानी, असलम खान कायमखानी, नूर मोहम्मद खान कायमखानी आदि ने भी पूरी टीम के साथ माल्यार्पण कर इक़बाल गुलशन को बधाई दी।

राजस्थान कायमखानी महासभा की चित्तौड़गढ़ जिला  यूनिट ने इस बात की ख्वाहिश जाहिर की कि महासभा अंजुमन के नव निर्वाचित अध्यक्ष इक़बाल गुलशन की रहबरी में समाजी और तालीमी कामों को करने के लिए हर तरह से सहयोग करेगी। इक़बाल गुलशन ने उपस्थित सभी का शुक्रिया अदा किया और चुनाव अधिकारी, चुनाव कमेटी, सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं जैसा हूं हर वक्त समाज की भलाई और खिदमत के लिए तैयार मिलूंगा और सभी को साथ लेकर समाजी व तालीमी खिदमत करने, भाईचारे को मजबूत करने और चित्तौड़गढ़ की आन, बान और शान में चार चांद लगाने की कोशिश करूंगा।
(14/05/2025)
-----------------------------------
➡️अगर आपको हमारा यह लेख/खबर पसंद आया हो, तो प्लीज इसे शेयर/फॉरवर्ड कीजिए और साथ ही हमारे अखबार की आर्थिक मदद भी कीजिए।
अकाउंट डिटेल्स:- इकरा पत्रिका
IKRA PATRIKA
IFSC:- PUNB 0613900
PNB, MUSLIM SR. SEC. SCHOOL, MOTI DUNGARI ROAD, JAIPUR.
-------------------------------------------
➡️इकरा पत्रिका को सहयोग राशि आप Paytm, Phone Pay और Google Pay से भी भेज सकते हैं। फोन नम्बर 9414361522 पर (अकाउंट Farooq Ali Khan)
--------------------------------------------
©️ Copyright :- इस सम्पूर्ण लेख/खबर को या इसके किसी पैराग्राफ़ को हुबहू या तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित करना मना है। अलबत्ता आप चाहें तो लेखक और हमारे अखबार के नाम के साथ इस सम्पूर्ण लेख/खबर को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर कर सकते हैं।
--------------------------------------------
-@-फारूक़ अली ख़ान सम्पादक
थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका।

©️ Copyright Thar News & Ikra Patrika.
All Rights Reserved.

Comments

Popular posts from this blog

झुंझुनूं में रीटा चौधरी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाने पर जबरदस्त रोष

चित्तौड़गढ़ अन्जुमन स्कूल में किया मुस्लिम शिक्षकों का सम्मान

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी