अंजुमन मिलते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
अंजुमन मिलते इस्लामिया संस्थान चित्तौड़गढ़ का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कार्यक्रम में अंजुमन के पूर्व सदर मोहम्मद इस्माईल मंसूरी, वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी जुल्फिकार मास्टर साहब के विशिष्ट आतिथ्य एवं संस्था के सरपरस्त (संरक्षक) मोहम्मद खान कायमखानी, मोहम्मद रफीक ठेकेदार, मोहम्मद खिजर खान "गुड्डा भाई, सय्यद इरफान अली, जमील खान एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्तिथि में शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।
संस्था के सदर मोहम्मद इकबाल "गुलशन", सेक्रेटरी सय्यद इरशाद अली "बंटी", कोषाध्यक्ष अल्लानूर खान कायमखानी रिटायर्ड लेखाधिकारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद अली छींपा, रफीक नागौरी, मोहम्मद हुसैन नीलगर, मोहम्मद आबिद शाह, मोहम्मद वहीद अशरफी, मोहम्मद इब्राहीम मंसूरी, आदम खान पठान तथा ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहम्मद इब्राहीम अशरफी, आसिम उस्मान और जाकिर कुरैशी ने शपथ ग्रहण की।
इनके अलावा ऑफिस सेक्रेटरी के तौर पर मोहम्मद फिरोज खान, मोहम्मद अजहर शेख संगठन मंत्री, मोहम्मद कामिल छींपा, सलमान खान, आजाद खान, साजिद नागौरी, फिरोज खान, लीगल एडवाइजर एडवोकेट सय्यद गुलशेर अली, एडवोकेट आरिफ अली, एडवोकेट अफ़ज़ल शेख, प्रवक्ता अहसान पठान, अशफाक खान को भी शपथ ग्रहण करवाई गई।
अंजुमन में कैबिनेट सदस्य के तौर पर अब्दुल फय्याज, रईस गौरी, आरिफ मुल्तानी, नवाब खान, शेरू भाई पार्षद, ताहिर हुसैन सिलावट, निसार मंसूरी, रिजवान नीलगर, जाकिर हुसैन, मोहम्मद यासीन छींपा, सलीम खान, अब्दुल शमी, अमान खान, नारू खान, रईस कलेक्टर, मोहम्मद इमरान मंसूरी, शोएब शेख, सद्दाम सोरगर, इमरान खान, आसिफ अली, शरीफ शेख, गुलाम सादिक नीलगर, फारूक शाह, मोहम्मद आसिफ, बबलू, अहमद नूर पठान, जाकिर खान, मोहम्मद एजाज छींपा, मोहम्मद इमरान गौरी, सिद्दीक खान, आवेश शेख, तनवीर पठान, जावेद पठान को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सय्यद इनायत अली और एडहॉक कमेटी के मेम्बर भी मंचासीन रहे एवं उनका पूरी कौम व अंजुमन की तरफ से स्वागत-अभिनन्दन किया गया। उन्हें निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित तरीके से शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी सय्यद इनायत अली ने सदस्यता अभियान एवं मतदाता सूचियों को हाईटेक तरीके से बनाने एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं के पूर्ण पालन के लिए एडहॉक कमेटी को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि नियमानुसार की गई कार्यवाही के चलते ही चुनाव के ठीक एक दिन पहले माननीय न्यायालय द्वारा दिया गया स्थगन आदेश भी मतदान के दिन समय रहते निरस्त कर दिया गया था। अब कौम की अपेक्षा है कि अंजुमन की नई कार्यकारिणी भी इसी प्रकार से कौम के हर तबके को साथ लेकर पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ खिदमत करेगी।
कार्यक्रम में कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों एवं कैबिनेट के समस्त सदस्यों को शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि एडवोकेट सय्यद दौलत अली ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित सदर मोहम्मद इकबाल "गुलशन" एवं उनकी कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंजुमन मिल्लते इस्लामिया की नई कार्यकारिणी से कौम को बहुत उम्मीदें हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वयोवृद्ध समाज सेवी मास्टर जुल्फिकार ने कहा कि आज के दौर में सर्वसमाज से सामंजस्य स्थापित करते हुए हमें सौहार्द बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और हमारे बच्चों को हक़-हलाल की रोजी रोटी की अहमियत समझानी चाहिए। अंजुमन से अपेक्षा है कि कौम का कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए, इस पर अंजुमन को ध्यान देते हुए व्यवस्था स्थापित करनी चाहिए।
नवनिर्वाचित अंजुमन सदर मोहम्मद इकबाल "गुलशन" ने अपनी पूरी टीम का परिचय करवाते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता अंजुमन स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने एवं अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाने की रहेगी, इसके लिए शिक्षा जगत के शिक्षाविदों के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में कार्ययोजना बना कर उसे लागू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कौम के बच्चों को शिक्षा हासिल करने के लिए अंजुमन संस्था की ओर से समय समय पर हर सम्भव सहयोग एवं प्रोहत्साहन मिलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि कौम की फ़लाहो बहबूदी के लिए सामाजिक सामंजस्य स्थापित करते हुए सामाजिक उत्थान के लिए भी अंजुमन प्रयास करेगी एवं चुनाव के समय जारी किए गए घोषणा पत्र अनुसार कौम की उन्नति प्रगति के लिए सार्थक एवं सकारात्मक कोशिशें करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत मे अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान के सेक्रेटरी सय्यद इरशाद अली "बंटी" ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अतिथियों और उपस्थित कौम के गणमान्य लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार कौम का सहयोग इन्शाअल्लाह अंजुमन को मिलता रहेगा तथा अंजुमन कार्यकारिणी द्वारा कहीं कोई कोताही बरती जाती है तो कौम को यह इख्तियार है कि वो हमें आगाह करे, निर्देशित करे। हम आपके मशवरे पर पूरी तरह अमल करेंगे।



Comments
Post a Comment