Posts

जयपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद ढहाई ग‌ई या इसके पीछे कुछ और...?

Image
जयपुर में सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद ढहाई ग‌ई या इसके पीछे कुछ और...? ++++++++++++++++ शायद यह राजस्थान का पहला वाकिया है, जिसमें जेडीए प्रशासन ने हठधर्मिता और गैर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया। ++++++++++++++++ राजस्थान वक्फ बोर्ड की घोर लापरवाही रही या मिलीभगत, जिसका जवाब वक्फ बोर्ड चेयरमैन, सीईओ और मेम्बर्स को कटघरे में खड़ा कर रहा है। +++++++++++++++++ मुस्लिम विधायक जिस दिन नोटिस मिला उस दिन पार्टी कर रहे थे, अगर वे तुरंत मुख्यमंत्री से मिलते तो शायद रिलीफ़ मिल सकती थी। +++++++++++++++++ प्रकरण पर गहलोत, डोटासरा, जूली, पायलट आदि बड़े कांग्रेसी नेताओं की खामोशी बताती है कि इन लोगों को इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। +++++++++++++++++ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान के इतिहास में शायद पहली बार हुआ है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 45 साल पुरानी पूरी मस्जिद को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और नेटबंदी के बीच ढहा दिया गया। अगर यह मामला सिर्फ सड़क चौड़ीकरण का है, तो ग़लत नहीं है। लेकिन इसके पीछे कोई और खेल है तो बहुत ग़लत है और ऐसा नहीं करना चाहिए था, क्योंकि इससे शासन-प्रशासन...

डोटासरा को पीसीसी अध्यक्ष से हटाकर नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा या नहीं ?

Image
डोटासरा को पीसीसी अध्यक्ष से हटाकर नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा या नहीं ? ++++++++++++++  जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। राजस्थान कांग्रेस (पीसीसी) के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इन दिनों कांग्रेस और सत्ताधारी पार्टी भाजपा दोनों के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। चर्चा इस बात की है कि डोटासरा को पीसीसी अध्यक्ष से कब हटाया जाएगा और क्या उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया जाएगा‌ ? अगर नहीं, तो क्या वे सिर्फ विधायक ही रहेंगे और विधानसभा चुनाव 2028 में उनकी कोई नहीं चलेगी ? गोविंद सिंह डोटासरा सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे यहां से लगातार चार बार विधायक बने हैं। वे राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री भी रहे हैं। एक मजबूत और बेबाक नेता हैं। जाट समुदाय से सम्बन्ध रखने वाले डोटासरा अपनी भाषण शैली और मंच पर गमछा हिलाकर कार्यकताओं का हौसला बढ़ाने के मामले में पूरे प्रदेश में चर्चित हैं। डोटासरा का नाम पेपर लीक प्रकरण से जोड़ने का भी सत्ताधारी पार्टी भाजपा क‌ई बार प्रयास कर चुकी है। उन्हें जेल भेजने की सियासी फब्तियां भी कस चुकी है। ले...

डोटासरा जी चौमूं प्रकरण की जांच रिपोर्ट कब सार्वजनिक करोगे ?

Image
डोटासरा जी चौमूं प्रकरण की जांच रिपोर्ट कब सार्वजनिक करोगे ? ++++++++++++++ चौमूं/जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। चौमूं में दिसम्बर 2025 के आखरी सप्ताह में कलन्दरी मस्जिद अतिक्रमण को लेकर फसाद हुआ, पुलिस और विरोध करने वालों के बीच झड़प हुई, पुलिसकर्मी और कुछ लोग घायल हुए। इस प्रकरण पर जांच के लिए कांग्रेस ने दो कमेटियां गठित की। लेकिन आज तक वो जांच रिपोर्ट कहां है और कब सार्वजनिक होगी ? किसी के पास कोई जवाब नहीं है। राजस्थान में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हैं, उन्हीं ने यह कमेटी गठित की थी। अब सवाल यह है कि डोटासरा जी हर मुद्दे पर बोलते हैं, बोलते कम हैं और एक्टिंग ज्यादा करते हैं, तो डोटासरा जी चौमूं प्रकरण की जांच रिपोर्ट कब सार्वजनिक करोगे या उसे सिर्फ एक लोलीपॉप की तरह पीड़ित लोगों को थमा दी थी कि बेटा इसे चूसते रहो, आपकी पीड़ा स्वत ही समाप्त हो जाएगी ? पूरे प्रकरण को आगे विस्तार से पढ़िए, पहले इन दो कमेटियों की बात करते हैं। पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष एम डी चौपदार ने इस प्रकरण पर दो अलग-अलग जांच कमेटियां 4 जनवरी को गठित की। इसकी सूच...

पाकिस्तान के शिया इमामबाड़े में खूनी कोहराम के पीछे किसका हाथ ?

Image
पाकिस्तान के शिया इमामबाड़े में खूनी कोहराम के पीछे किसका हाथ ? ++++++++++++++ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)।   6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में एक शिया इमामबाड़े की मस्जिद में आत्मघाती धमाका हुआ। यह धमाका जुमे की नमाज़ के वक्त हुआ। उस वक्त मस्जिद खचाखच नमाजियों से भरी हुई थी। इस खूनी कोहराम में तीन दर्जन के करीब बेगुनाह लोग मारे गए, 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पूरी दुनिया में इस खूनी कोहराम की कड़ी निन्दा की गई। पाकिस्तान हमारे देश के दर्दनाक विभाजन के बाद बना और यह विभाजन दिखने और बताने में तो मजहब के नाम पर और मुसलमानों के नाम पर हुआ, लेकिन असल कहानी इस दर्दनाक विभाजन के पीछे अंग्रेजों की सोची समझी योजना और उनके दलालों की राजनीतिक महत्वाकांक्षा थी। मुसलमानों के नाम पर बने इस मुल्क में मुसलमानों की कैसी हालत है, किसी से छिपी हुई नहीं है। नफ़रत के पैरोकार तथाकथित उलमा और चोर फौजी अफसरों का वहां एक तरह से कब्जा है। फौज वहां सारे संसाधनों और सत्ता पर काबिज है, लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनी हुई सरकार उसकी कठपुतली है। फौज जिसे चाहे प्रधानमंत्री बना देत...

फ़ातिमा शेख़ : एक महिला से मूवमेंट तक...

Image
फ़ातिमा शेख़ : एक महिला से मूवमेंट तक... +++++++++++++ फ़ातिमा शेख़ एक शिक्षिका थीं, जिन्होंने ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के सामाजिक सुधार के कार्यक्रमों में विशेष रूप से सहयोग किया था। फ़ातिमा शेख़ एक महिला और शिक्षिका ही नहीं बल्कि सामाजिक सुधार का एक महान आन्दोलन थीं। ++++++++++++++ जयपुर (थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका)। फ़ातिमा शेख़ की गिनती दुनिया की महान महिलाओं में होती है। वे एक भारतीय शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका भी कहा जाता है। बताया जाता है कि उनका जन्म 09 जनवरी 1831 ईस्वी को हुआ था। फ़ातिमा शेख़ ने अपने स्कूल में दलित व पिछड़े बच्चों को शिक्षित किया। ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने फ़ातिमा शेख़ के साथ मिलकर दलित व पिछड़े समुदायों में शिक्षा फैलाने का महान कार्य किया। इससे सिद्ध होता है कि फ़ातिमा शेख़ एक महिला और शिक्षिका ही नहीं बल्कि एक मूवमेंट थीं। फातिमा शेख़ के भाई मियां उस्मान शेख़ का भी शिक्षा के इस आन्दोलन और अपनी बहन को उच्च शिक्षित करने में अहम रोल था। यानी फ़ातिमा शेख़ पर कलम चलाने के लिए यह जरूरी है कि उसमें उनके भाई...

कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी

Image
कुरैशी समाज की नो दहेज, नो गार्डन, नो डिनर मुहिम के तहत सादगी से हुई शादी +++++++++++++++ जयपुर की मस्जिद कुरैशियान और झोटवाड़ा की नूरानी मस्जिद में हुई यह शादियां  +++++++++++++++ जयपुर ( थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका )। इस दौर की महंगी शादियां, जो बड़े बड़े विवाह स्थलों में बहुत ही आलीशान खाने पीने और दहेज़ के मोटे लेन-देन के बीच हर समाज में हो रही हैं। इस गैर जरूरी खर्चे पर ब्रेक लगाने की मुहिम राजस्थान में कुरैशी समाज ने शुरू की है। जिसकी तारीफ हर समाज में की जा रही है। राजस्थान कुरैशी समाज की ओर से शुरू की गई नो दहेज, नो डिनर, नो गार्डन मुहिम का असर प्रदेश के विभिन्न शहरों में नजर आ रहा है। वहीं इस मुहिम में अब इस्लाहे मुआशरा कमेटी ने बागडोर संभाली है और कदम आगे बढ़ाते हुए अपना अहम रोल अदा कर रही है। इस मुहिम का आगाज राजधानी जयपुर से समाजसेवी एवं बिजनेसमैन छुट्टन कुरैशी ने अपनी पुत्री एवं ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नईम कुरैशी के लड़के की सादगी के साथ संपन्न हुई निकाह की रस्म अदायगी से 24 दिसम्बर 2024 झोटवाड़ा जयपुर से हुआ था।  जिसमें छुट्टन कुरैशी ने अपनी ...

पूर्व विधायक भंवरू खां : एक ऐसा शख़्स जिसने सियासत में सादगी व भाईचारे की मिसाल कायम की

Image
पूर्व विधायक भंवरू खां : एक ऐसा शख़्स जिसने सियासत में सादगी व भाईचारे की मिसाल कायम की +++++++++++++++ तीन बार लगातार राजस्थान की फतेहपुर विधानसभा से विधायक रहे और 2014 में छोटी सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए +++++++++++++++  जयपुर/फतेहपुर ( थार न्यूज़-इक़रा पत्रिका )। राजनेताओं की एक छवि होती है, उनके असंख्य समर्थक होते हैं, तो बड़ी संख्या में विरोधी भी होते हैं। राजनेताओं की छवि अच्छी भी होती है और बुरी भी होती है। इस दौर में बड़ी संख्या बुरी छवि के नेताओं की है, अच्छी छवि के नेता कम ही मिलते हैं। और ऐसे नेता तो दिन के उजाले में ढूंढने से भी नहीं मिलते, जिनके कोई विरोधी नहीं हों और उनके सामने चुनाव लड़ने वाले या विरोधी पार्टी के नेता भी उनकी दिल से प्रशंसा करते हों। अगर कोई मिलता है तो वो वाकई इस दौर की राजनीति में एक देवता का रूप है। राजस्थान का एक कस्बा "फतेहपुर" जो सीकर जिले में स्थित है और इसकी फतेहपुर विधानसभा सीट लोकसभा क्षेत्र के तौर पर झुंझुनूं लोकसभा में आती है। करीब 290 साल पहले यहां कायमखानी नवाबों का शासन था, फतेहपुर कायमखानी रियासत रही है और इसकी स्थापन...